फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: टीईटी को लेकर शिक्षकों ने निकाली न्याय यात्रा

विज्ञापन
गोंडा में न्याय यात्रा निकालते शिक्षक संघर्ष समिति के लोग। स्रोत-वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
गोंडा। टीईटी मामले को लेकर शिक्षकों का आक्रोश गहराता जा रहा है। बुधवार को गांधी पार्क में एकत्र होकर शिक्षकों ने न्याय यात्रा का आगाज किया। न्याय यात्रा के माध्यम से शिक्षक संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की। शिक्षक नेताओं ने इस मामले को लेकर सरकार से पुनर्विचार याचिका दायर करने व न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है।
विज्ञापन

न्याय यात्रा में अनूप सिंह, सत्यवान सिंह, किरन सिंह, संजीव मिश्र, सतीश पांडेय, मनोज पांडेय आदि मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के निर्देशन में प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने केंद्रीय राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह को टीईटी मामले को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह,आशीष द्विवेदी आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें