परिषदीय विद्यालयों में तीन वर्ष की सेवा पूरी कर चुके शिक्षकों को पदोन्नत किए जाने की अंतिम तिथि बीतने के बावजूद बेसिक शिक्षा विभाग पदोन्नति की कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू नहीं कर सका है। इससे नाराज शिक्षकों ने रविवार को प्रदेश के कृषि मंत्री के आवास का घेराव किया और पदोन्नति की कार्रवाई को लेकर ज्ञापन सौंपा।
बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव ने परिषदीय विद्यालयों में तीन वर्ष की सेवा पूरी कर चुके शिक्षकों को 10 अक्तूबर तक पदोन्नत किए जाने का निर्देश दिया है। इस प्रक्रिया के क्रम में जिले के 395 शिक्षकों को पदोन्नत किया जाना है। जिले में यह प्रक्रिया अभी ठंडे बस्ते में पड़ी हुई है। प
दोन्नति के संबंध में विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी कई बार मांग कर चुके हैं, लेकिन बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। सोमवार को पदोन्नति दिए जाने की अंतिम तिथि भी बीत रही है, लेकिन बेसिक शिक्षा विभाग इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के संबंध में कोई दिशा-निर्देश नहीं जारी कर सका है। जिससे शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त है।
सिक शिक्षा विभाग के इस ढुलमुल रवैये से नाराज विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले शिक्षकों ने रविवार को प्रदेश के कृषि मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह के आवास का घेराव किया और पदोन्नति की प्रक्रिया प्रारंभ कराने की मांग की।
एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अनूप कुमार सिंह का कहना है कि जिले में समायोजन व स्थानांतरण के लिए आदेश जारी कर दिया गया है, जबकि शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया को जानबूझकर लटकाया जा रहा है।
शिक्षकों ने कृषि मंत्री को ज्ञापन सौंपकर समायोजन के पहले पदोन्नति प्रक्रिया पूरी कराने की मांग की है। कृषि मंत्री ने डीएम को मामले से अवगत कराते हुए शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया को समय से पूरा किए जाने का निर्देश दिया है। इस मौके पर प्रदेश कार्य समिति के सदस्य आजाद बेग्र अभय गिरि बाबा, राकेश पांडेय, मनोज पांडेय, राहुल सिंह, अजीत सिंह, रविकांत मिश्रा आदि मौजूद रहे।