फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका राहुल का पुतला

Sat, 08 Oct 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
राहुल का पुतला फूंकते भाजपार्ई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर शनिवार को भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शहर के लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय चौराहे पर कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंका और प्रदर्शन कर पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए। 
विज्ञापन


भाजपा युवा मोर्चा के जिला संयोजक दीपक गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर के रामलीला मैदान से जुलूस निकाला। कार्यकर्ता कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी व पाकिस्तान के विरोध में नारेबाजी करते हुए लालबहादुर शास्त्री महाविद्यालय चौराहे पर पहुंचे और यहां राहुल गांधी का पुतला फूंका।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दीपक  गुप्ता ने कहा कि भारतीय नेतृत्व के आदेश पर देश के जांबाज सैनिकों ने पीओके में घुसकर आतंकवादियों को मार गिराया और आतंकियों के कैंपों को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उड़ी के आतंकी हमले में शहीद जवानों को यही सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि पीओके में भारतीय सेना ने हमला कर शहीद सैनिकों का सम्मान किया है। इससे पूरे देश का मनोबल बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर खून की दलाली बताकर जहां भारतीय सैनिकों व आतंकवादी हमले में शहीद जवानों का अपमान किया है। वहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की भाषा बोल रहे हैं। इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री अमर किशोर कश्यप, अनुपम मिश्र, शिवम तिवारी, रिंकू सिंह, पंकज सिंह, शिवा यादव, महेश सोनी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें