फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के विरोध में शिक्षक लामबंद, दिया धरना

Wed, 02 Dec 2015 11:33 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गत दिनों चुनाव ड्यूटी के दौरान पोलिंग बूथों पर रवानीगी के समय जिगर मेमोरियल इंटर कॉलेज में हुए शिक्षक पिटाई का मामला तूल पकड़ रहा है।  बुधवार को गांधी पार्क में शिक्षकों ने धरना दिया और एसडीएम सदर पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की।  धरने को अन्य कई संगठनों ने भी समर्थन दिया है। शिक्षक संघर्ष मोर्चा बेसिक के बैनर तले गांधी पार्क में शिक्षक इकट्ठा हुए। यहां अपनी मांगों को लेकर धरना दिया।
विज्ञापन


संघ के संयोजक बृजेश मिश्र ने बताया कि गत दिनों जिगर मेमोरियल इंटर कॉलेज में मतदान कार्मिकों  पोलिंग बूथों पर रवानगी के पहले जिगर मेमोरियल इंटर कॉलेज में एसडीएम सदर नागेंद्रं सिंह ने जिस तरह प्राथमिक शिक्षक राम सुभाष मिश्र की पिटाई की, वह निंदनीय है। जब तक उक्त घटना की न्यायिक अधिकारी से जांचकर कराकर दोषी एसडीएम पर मुकदमा दर्जकर उसे जेल नहीं भेजा जाता, तब तक शिक्षक चुप नहीं बैठेंगे।

मांग की कि इस मामले में शिक्षक पर हुई कार्रवाई वापस लेने, निशक्त महिला कर्मियों से चुनाव से मुक्त रखने की मांग की। धरना स्थल पर पहुंचे बीएसए ने भी घटना की निंदा की। धरने देने वालों में, अशोक सिंह, आंनद तिवारी, अनूप सिंह, डॉ. अखिलेश शुक्ल, अशोक पांडेय, विनय तिवारी आदि शिक्षक शामिल रहे।
विज्ञापन


धरने का अन्य जनसंगठनों ने भी अपना समर्थन दिया है। कर्मचारी नेता सत्यनरायन तिवारी, परसपुर विकास मंच के अरुण सिंह, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने घटना की निंदा करते हुए दोषी अधिकारी पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें