परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पसका उल्टाहवा मांझा के लोधनपुरवा में एक सूखे शीशम पेड़ की हिस्सेदारी को लेकर दो भाइयों में हुए विवाद एवं मारपीट में दोनों पक्षों की तरफ से छह लोगों के खिलाफ बुधवार को थाना परसपुर में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
ग्राम पसका उल्टाहवा मांझा के लोधनपुरवा निवासी ननकू ने थाना परसपुर में तहरीर देकर बताया कि उसके दरवाजे पर एक सूखा शीशम का पेड़ लगा हुआ है। जिसके हिस्सेदारी को लेकर उसके भाई से विवाद चल रहा था। बुधवार की सुबह उसके भाई तथा घर के अन्य लोग आ धमके तथा विवाद करने लगे।
लाठी डंडा तथा मुक्का थप्पड़ से मारा पीटा। बचाने दौड़ी उसकी पत्नी शिवपता की भी पिटाई कर दी। इस मामले में ननकू ने चन्दर, उसकी पत्नी लालपती तथा चंदर की बेटी मंजू के खिलाफ थाना परसपुर में मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है।
वहीं दूसरी तरफ ननकू के भाई ने भी इसी विवाद को लेकर हुए मार पीट में ननकू, ननकू की पत्नी तथा राकेश की पत्नी द्वारा उसकी लड़की पिंकी को लात घूंसों से मारने पीटने तथा गली देने का मुकदमा दर्ज कराया है।