फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समायोजन के लिए 10 तक कर सकते आवेदन

Thu, 08 Dec 2016 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में स्थानांतरण/समायोजन को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग ने एक बार फिर से तैयारी शुरू कर दी है। जिलाधिकारी के निर्देश पर बीएसए ने समायोजन के लिए आवेदन की तारीख भी बढ़ा दी है। अब शिक्षक समायोजन के लिए 12 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


जिले के भीतर शिक्षकों के स्थानांतरण/समायोजन के लिए नवंबर में प्रक्रिया की शुरुआत की गई थी। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर समायोजन चाहने वाले शिक्षकों से आवेदन जमा कराये गए थे लेकिन विभागीय शिथिलता के कारण यह प्रक्रिया पूरे महीने लटकी रही।

विभागीय अफसरों की सुस्ती को देखकर शिक्षक संगठनों ने जिलाधिकारी से मिलकर जिले के भीतर स्थानांतरण/समायोजन की प्रक्रिया को पूरा कराने की मांग की थी। शिक्षकों की समस्याओं को देखते हुए डीएम आशुतोष निरंजन ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को समायोजन की प्रक्रिया को पूरा करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


आवेदन से वंचित रहने वाले शिक्षकों की सहूलियत के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाने के निर्देश भी दिए थे। डीएम के निर्देश पर बीएसए ने गुरुवार को समायोजन की प्रक्रिया फिर से प्रारंभ कर दी है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि डीएम के निर्देश पर समायोजन के लिए आवेदन की तारीख 12 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है। बीएसए ने समायोजन के लिए शिक्षकों को अपने ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी के पास आवेदन पत्र जमा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें