फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पंप पर डीजल के लिए बहा रहे पसीना

Tue, 21 Apr 2026 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
पंप पर उतरी लोगों की भीड़।
विज्ञापन
इटियाथोक/गौराचौकी/ गोंडा। जिले में डीजल-पेट्रोल का संकट गहराता जा रहा है। मंगलवार को 39 पंपों पर आपूर्ति बाधित रही, जहां ईंधन उपलब्ध था वहां उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लगी रहीं। कड़ी धूप में लोगों को तीन से चार घंटे तक लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। संकट की मुख्य वजह लखनऊ से आने वाली सप्लाई में देरी बताई जा रही है। संजय सेतु पर चल रहे मरम्मत कार्य के कारण इंडियन ऑयल के 118 पेट्रोल पंपों के टैंकर अयोध्या मार्ग से होकर पहुंच रहे हैं, जिससे समय अधिक लग रहा है।
विज्ञापन


जिले में कुल 213 पेट्रोल पंपों के जरिये ईंधन आपूर्ति होती है। इनमें 118 इंडियन ऑयल, 55 भारत पेट्रोलियम और 40 हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पंप शामिल हैं। इंडियन ऑयल के पंप सबसे अधिक प्रभावित हैं, क्योंकि इनकी सप्लाई सीधे लखनऊ से होती है। शहर के कई प्रमुख पेट्रोल पंपों पर स्टॉक खत्म होने से हालात और बिगड़ गए। गुरुनानक चौक स्थित पंप पर सुबह से ही लंबी कतारें लगी रहीं। अंबेडकर चौराहा स्थित पंप पर सिर्फ सीएनजी उपलब्ध रही, जिससे डीजल-पेट्रोल लेने आए लोगों को निराश लौटना पड़ा।
गौरा चौकी-बभनान रोड स्थित बद्री फिलिंग स्टेशन और खोड़ारे इंडियन ऑयल पंप पर भी सैकड़ों वाहन कतार में खड़े नजर आए। उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार के बाद ईंधन मिल सका। इस संकट का सबसे ज्यादा असर किसानों और शादी-ब्याह वाले परिवारों पर पड़ रहा है। खेतों में सिंचाई के लिए डीजल न मिलने से फसलें सूखने की कगार पर हैं, वहीं जेनरेटर और वाहनों के लिए ईंधन न मिलने से समारोहों की तैयारियां भी प्रभावित हो रही हैं। कुंडली प्रसाद ने बताया कि अगले दिन बेटे की तिलक है, लेकिन डीजल न मिलने से जेनरेटर चलाना मुश्किल हो रहा है। इटियाथोक क्षेत्र के अयाह, जानकीनगर, रज्जनपुर, सदाशिव और सुभागपुर में कई पेट्रोल पंप बंद रहे। कपूर फीलिंग सेंटर पर वितरण हुआ।
विज्ञापन




जिला पूर्ति अधिकारी कुंवर दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि सप्लाई बढ़ाई गई है, लेकिन लखनऊ से टैंकर आने में देरी हो रही है। अन्य कंपनियों से स्थानीय स्तर पर अतिरिक्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे जल्द स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें