गोंडा। मेडिकल कॉलेज में तैनात 60 सफाईकर्मियों ने मंगलवार सुबह प्रदर्शन किया। कहा कि डेढ़ महीने से उन्हें मानदेय नहीं दिया जा रहा है। प्रदर्शन के कारण सीटी स्कैन, एक्सरे सहित अन्य सेवाएं प्रभावित हुईं।
सुबह आठ से दस बजे तक सफाई कर्मियों ने नारेबाजी व प्रदर्शन किया। अखिलेश, प्रमोद, पुत्तन, जैती, रोजा, फूलचंद, इमरान, सुनील, अमित ने बताया कि उन लोगों की आउटसोर्सिंग के माध्यम से तैनाती हुई है। वेतन देने में लापरवाही की जा रही है। प्रदर्शन के कारण पर्चा काउंटर, दवा काउंटर सहित अन्य व्यवस्थाएं प्रभावित रहीं। सीएमएस डॉ. अनिल तिवारी के आश्वासन पर कर्मचारी शांत हुए और काम पर लौटे।