फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: एक दिन की प्रिंसिपल बनीं सुरभि शर्मा

Thu, 16 Oct 2025 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
 रायलसन प​ब्लिक इंटर कॉलेज मसकनवा में एक दिन की प्रधानाचार्य बनीं सुर​भि शर्मा। स्रोत: सोशल मीड
विज्ञापन
मसकनवा। मिशन शक्ति अभियान के तहत रॉयलसन पब्लिक इंटर कॉलेज भोपतपुर की कक्षा 11 की छात्रा सुरभि शर्मा को बृहस्पतिवार को एक दिन के लिए विद्यालय का प्रधानाचार्य बनाया गया। सुरभि ने दिनभर पूरे उत्साह और जिम्मेदारी के साथ प्रधानाचार्य के दायित्व का निर्वहन किया। छात्रा राखी वर्मा, सुधा मौर्या, शिखा पांडेय, अर्चना चतुर्वेदी, आंचल कनौजिया, खुशी कश्यप, मधु वर्मा, अंशू भारती, प्रियंका कनौजिया, शालिनी शर्मा और मुस्कान को एक दिन का क्लास टीचर बनाया गया। विद्यालय के प्रबंधक डॉ. वीएन शर्मा ने कहा कि ऐसे कार्यों से छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ता है।
विज्ञापन

बालिकाओं को किया जागरूक

परसपुर। पुलिस टीम ने इंडियन पब्लिक इंटर कॉलेज मिझौरा में छात्राओं को उनके अधिकारों, साइबर अपराध और हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया। टीम में रवि प्रकाश यादव, अखिलेश, अमित मिश्र, प्रियंका शुक्ला व नीतू गौतम आदि शामिल रहीं। खरगूपुर संवाद के मुताबिक गुरुकुल विद्यापीठ इंटर कॉलेज गोपालबाग में बृहस्पतिवार को बालिकाओं को सुरक्षा उपाय और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह और टीम ने 112, 1090, 181, 1098, 1076, 102, 108, 1930 जैसे नंबर साझा किए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें