फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी के दौरान पूर्ति निरीक्षक की मौत

Thu, 26 Nov 2015 11:10 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव ड्यूटी के दौरान अचानक तबियत बिगड़ने से पूर्ति निरीक्षक की मौत हो गई। जिले के अफसरों व कर्मियों ने शोक जताते हुए गहरा दुख प्रकट किया है। 
विज्ञापन


जिला पूर्ति अधिकारी बीके मिश्र ने गुरुवार को बताया कि दफ्तर में तैनात पूर्ति निरीक्षक शंभु प्रसाद मंगलवार को दिनभर बड़ा परेड ग्राउंड में प्रथम चरण के चुनाव में लगे वाहनों को डीजल पर्ची काट रहे थे।

बुधवार को सुबह तैयार होकर जैसे ही घर से बड़ा परेड ग्राउंड के लिए निकले तभी चक्कर आने लगा। लोगों ने शंभु प्रसाद को जिला मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


इलाज के दौरान शंभु प्रसाद की अचनाक मौत हो गई। बता दें कि जिले में शंभु प्रसाद की तैनाती सितंबर 2012 में हुई थी। शंभु प्रसाद की छह बेटियां व पत्नी हैं।
विज्ञापन


शंभु प्रसाद के शव को पैतृक गांव खैरवा जनपद कुशीनगर अंतिम संस्कार के लिए भेज दिया गया है।

शंभु प्रसाद की आकस्मिक मौत पर डीएम प्रीति शुक्ला, सीडीओ अखंड प्रताप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी बीके मिश्र, सदर एसडीएम इंद्रभूषण वर्मा, पूर्ति निरीक्षक नवीन कुमार तिवारी, विजय कुमार, इंद्रभान आदि ने गहरा दुख व्यक्त किया। जिला पूर्ति कार्यालय पर शोकसभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें