फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज रवाना होंगी 928 पोलिंग पार्टियां

Thu, 26 Nov 2015 11:04 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले चरण में करनैलगंज तहसील क्षेत्र में होने वाले चुनाव को लेकर हो रहे प्रचार-प्रसार का शोर गुरुवार की शाम थम गया। पंचायत चुनाव में मतदान कराने के लिए अलग-अलग पोलिंग बूथों के लिए 928 पोलिंग पार्टियां 27 नवंबर को रवाना होंगी। जिला प्रशासन ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी पोलिंग पार्टियां ब्लॉकवार बनाए गए पोलिंग रवाना स्थल से ही भेजी जाएंगी।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में करनैलगंज क्षेत्र तहसील क्षेत्र के ब्लॉक करनैलगंज, परसपुर, हलधरमऊ व कटराबाजार क्षेत्र के अलग-अलग 260 ग्राम प्रधानों व 3000 सदस्य पद के लिए चुनाव होना है।

गुरुवार की शाम इसका चुनाव प्रचार बंद हो गया। चुनाव कराने के लिए ब्लॉक स्तर पर बनाए गए स्थल से 928 पोलिंग पार्टियां 27 नवंबर को रवाना होंगी।

यहां बनाए गए 928 मतदेय स्थलों पर 28 नवंबर को मतदान होना है। मतदान सुबह आठ से शुरू होकर शाम 4.30 बजे शाम तक चलेगा।

अधिक मतदाता होने पर मतदान कार्य देर शाम तक भी हो सकता है। जिला प्रशासन ने इसके लिए पूरी तरह से कमर कस ली है।

जिला निर्वाचन अधिकारी व जिला उप निर्वाचन अधिकारी ने अपने मातहतों को आवश्यक गाइड लाइन जारी कर दी है।

इस बाबत जिला उप निर्वाचन अधिकारी त्रिलोकी सिंह ने बताया कि चुनाव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सभी अफसरों को निष्पक्ष व भयमुक्त चुनाव कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, प्रथम चरण के लिए हो रहे पंचायत चुनाव में करनैलगंज क्षेत्र के पांच लाख 93 हजार छह मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रथम चरण के पंचायत चुनाव में निगरानी के लिए जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी है।

पंचायत चुनाव में कोई गड़बड़ी न होने पाए, इसकी निगरानी के लिए नौ जोनल व 66 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है।

प्रशासन ने इन स्पेशल मजिस्ट्रेटों के नाम, पद के अलावा इनके मोबाइल नंबरों को चुनाव कार्य में लगे कर्मियों को भी उपलब्ध करा दिया है।

मजिस्ट्रेटों की यह टीम किसी भी मतदान केंद्र व बूथ पर गड़बड़ी न हो, इसके लिए वह क्षेत्र में भ्रमण पर रह कर निगहबानी करेगी।  

करनैलगंज के कुल मतदान केंद्र
* मतदान केंद्र -         383
* मतदेय स्थल -         928

पोलिंग पार्टियां का रवानगी स्थल
ब्लॉक        रवानगी स्थल का नाम
करनैलगंज    -        कन्हैया लाल इंटर कॉलेज करनैलगंज गोंडा।
कटरा बाजार -        भारतीय इंटर कॉलेज कटराबाजार गोंडा।     
परसपुर-             तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज परसपुर गोंडा।
हलधरमऊ-             हरिकृष्ण ओझा इंटर कॉलेज परसागोंडरी गोंडा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें