फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना सर्वे न होने पर बिफरे किसान

Wed, 02 Sep 2015 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना क्षेत्रफल का सर्वे न होने व बकाया मूल्य न मिलने पर बुधवार को भदवा सोमवंशी गांव के सैकड़ों किसानों ने सहकारी गन्ना समिति कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। किसानों  का आरोप है कि एक तो पिछले वर्ष आपूर्ति किए गए गन्ने का मूल्य नहीं मिला और इस बार गन्ना का सर्वे ही नहीं कराया गया।
विज्ञापन


इससे उन लोगों का सैकड़ों बीघा गन्ना नहीं बिकेगा। धरना प्रदर्शन गन्ना समिति के अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय प्रकाश मिश्र के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ। भदवासोमवंशी गांव के गन्ना किसानों ने बुधवार को सहकारी गन्ना समिति पर गन्ना सर्वे न होने व सर्वे के नाम पर अवैध वसूली के विरोध में धरना दिया।

धरना को संबोधित करते करते हुए अंग्रेज सिंह ने कहा कि गांव के किसान सर्वे न होने से गन्ना किसान दर दर भटक रहे हैं और उनकी पीड़ा सुनने वाला कोई नहीं है। गांव के दर्जनों किसानों का लाखों रुपये मिल प्रशासन दबाये बैठा है, जिससे अन्नदाता खाद, डीजल व बीज के लिए कर्ज लेने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि मिल प्रशासन बकाया गन्ना मूल्य, सर्वे कराने व क्रयकेंद्र को बजाज मिल से हटाकर दतौली मिल में शामिल नहीं किया गया तो किसान उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। ओंकार उर्फ पंडित वर्मा ने कहा कि मिल प्रशासन किसानों की धैर्य की परीक्षा न लें। प्रदर्शन में मस्तराम, रवींद्र सिंह, देवशरण सिंह, खुनखुन सिंह, वीरेंद्र सिंह, राममुनीजर, हनुुमान प्रसाद आदि शामिल रहे।

सहकारी गन्ना समिति गोंडा के सचिव पवन तिवारी का कहना है कि सर्वे न होने व गन्ना बकाया मूल्य दिलाने की शिकायत मिली है जिससे मिल प्रशासन को अवगत कराया गया है। बजाज चीनी मिल की काफी शिकायतें आई हैं। इसको उच्च अधिकारियों से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें