फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मेडिकल कॉलेज में 15 किलो की फाइब्रॉइड गांठ का सफल ऑपरेशन

Sat, 31 Oct 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन के बाद मरीज का हाल जानते डॉ. डीएन सिंह। स्रोत: विभाग 
विज्ञापन
गोंडा। मेडिकल कॉलेज में 35 वर्षीय महिला के गर्भाशय से करीब 15 किलोग्राम की फाइब्रॉइड गांठ का सफल ऑपरेशन किया गया। कटरा बाजार निवासी महिला असामान्य रक्तस्राव, दर्द और पेट में गांठ से पीड़ित थी। खून की कमी भी हो गई थी। ऑपरेशन के बाद महिला की स्थिति सामान्य है और कोई शुरुआती जटिलता नहीं आई।
विज्ञापन

ऑपरेशन में जनरल सर्जरी विभाग के डॉ. डीएन सिंह, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की डॉ. महीकीर्ति सिसौदिया व एनेस्थीसिया के डॉ. देवेश शुक्ल शामिल रहे। डॉ. महीकीर्ति ने बताया कि फाइब्रॉइड के कारण अत्यधिक रक्तस्राव से एनीमिया और कमजोरी हो सकती है। हर फाइब्रॉइड में ऑपरेशन जरूरी नहीं होता। उपचार का निर्णय गांठ के आकार, स्थान, लक्षण और महिला की संतान संबंधी इच्छा के आधार पर लिया जाता है।
फाइब्रॉइड के प्रमुख लक्षण
फाइब्रॉइड में मासिक धर्म के दौरान अत्यधिक या लंबे समय तक रक्तस्राव, पेट में दर्द, गांठ और खून की कमी हो सकती है। लगातार रक्तस्राव, पेट में गांठ या कमजोरी होने पर चिकित्सकीय जांच करानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें