फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: विधानसभा भ्रमण कर विद्यार्थियों ने समझी विधायी प्रक्रिया

Wed, 16 Sep 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
लखनऊ ​स्थित विधानसभा में जानकारी हासिल करते विद्यार्थी। स्रोत: सोशल मीडिया 
विज्ञापन
पसका। परसपुर स्थित महर्षि दयानंद वैदिक इंटर कॉलेज के कक्षा नौ, 11 व 12 के 39 छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण किया। उन्होंने सदन की कार्यप्रणाली, पक्ष-विपक्ष, मीडिया के बैठने के स्थान व विधायी प्रक्रिया की जानकारी ली।
विज्ञापन

कक्षा 12 की छात्रा विधि शर्मा ने बताया कि इससे विधेयकों के पारित होने की प्रक्रिया समझने का अवसर मिला। छात्र प्रिंस यादव ने बताया कि एआई तकनीक से बनारस, अयोध्या व प्रयागराज विश्वविद्यालय का आभासी भ्रमण कराया गया, जो वास्तविक यात्रा जैसा लगा। प्रेरणा मिश्रा, सपना गुप्ता, भूमिका सिंह, रितिका सिंह, आयुषी शुक्ला, दीपिका सिंह, अनुभव सिंह, आराध्या श्रीवास्तव व माही कसौधन ने भी अपने अनुभव साझा किए।
करनैलगंज विधायक अजय सिंह ने कहा कि ऐसे भ्रमण लोकतांत्रिक व्यवस्था को समझने व जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने सवालों के जवाब देकर विद्यार्थियों की उत्सुकता शांत की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुरेंद्र तिवारी, दर्शन कुमार, शशि सिंह, रुचि मिश्रा, शिवकुमार सिंह, विकास सिंह, मंजीत, अभिषेक, रेशमा, सरिता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें