फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: विज्ञान व कला प्रदर्शनी में दिखी छात्रों की प्रतिभा

Thu, 05 Dec 2024 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
चौबेपुर ​स्थित इंटर कॉलेज में छात्राओं ने लगाई विज्ञान प्रदर्शनी। - संवाद
विज्ञापन
तरबगंज (गोंडा)। केबीएस इंटर काॅलेज चौबेपुर में बृहस्पतिवार को आयोजित विज्ञान व कला प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रयोग व मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे विधायक प्रेमनरायन पांडेय ने दीप जलाकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद विधायक ने अपनी निधि से बने विद्यालय भवन का फीता काटकर उद्घाटन भी किया।
विज्ञापन

शिक्षा व व्यवसाय के दृष्टिकोण से आयोजित प्रदर्शनी में छात्रों ने अपने रुचि के अनुसार मॉडल का चयन किया। विज्ञान के छात्रों ने धरती के गुरुत्वाकर्षण नियम, चंद्रयान, ज्वालामुखी के फटने आदि व कला के छात्रों ने ट्रैफिक नियमों, ओवरब्रिज सहित विभिन्न मॉडलों का प्रदर्शन किया। वहीं, व्यवसाय में रुचि रखने वाले छात्रों ने चाट, सौंदर्य प्रसाधन, खिलौने आदि की दुकानों का स्टॉल लगाया। विधायक ने एक-एक कर सभी स्टाॅलों का अवलोकन कर बच्चों की सराहना की। उन्होंने कहा कि संपूर्ण शिक्षा वही है, जिससे बच्चों को हर परिस्थिति से लड़ने के लिए तैयार किया जाए। उनकी प्रतिभा की पहचान कर उसे निखारा जाए। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक मनोज कुमार सिंह, आमोद सिंह, जिपं सदस्य राजू सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें