गौरा विधानसभा क्षेत्र के रेनुआ दौलतपुर-अल्लीपुर मार्ग निर्माण के लिए भूमि पूजन शिलान्यास करते
खोड़ारे (गोंडा)। तीन जिलों को जोड़ने वाली प्रमुख सड़क का निर्माण बृहस्पतिवार से शुरू हो गया है। 25 करोड़ 70 लाख 17 हजार रुपये की लागत से बनने वाली 12.40 किमी. लंबी सड़क का शिलान्यास गौरा विधायक प्रभात वर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि इस सड़क के बनने से बलरामपुर, बस्ती और सिद्धार्थनगर जिले से आवागमन सुलभ होगा।
विधायक ने बताया कि यह सड़क रेनुआ मार्ग से होते हुए दौलतपुर, अलीपुर बाजार तक जाएगी। इससे क्षेत्र के सौ से अधिक गांवों के लोगों को सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि कमलेश पांडेय, अभिषेक मिश्र, हरिलाल मौर्य, कप्तान श्रीवास्तव, बिंदेश्वरी वर्मा, विक्रम प्रसाद, इंद्र बहादुर वर्मा, मुकेश मौर्य, उस्मान, अनिल राजभर, गोमती यादव, केदार वर्मा, कन्हैयालाल निषाद आदि मौजूद रहे।