गोंडा। विधानसभा चुनाव से पहले युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त करने के लिए शुरू हुई स्मार्ट फोन और टैबलेट वितरण योजना फिर शुरू हो गई है। इसके तहत जिले में 19 हजार से अधिक टैबलेट व 16 हजार के करीब स्मार्ट फोन मिल चुके हैं। जिसे बांटने के लिए चयन की कार्रवाई शुरू हो गई है। वहीं एक हजार टैबलेट 13 कालेजों को दिए गए हैं। शुक्रवार को नारी ज्ञानस्थली में वितरण की शुरुआत होगी। जिले में 63,841 युवा विस चुनाव के बाद से सरकार की सौगात का इंतजार कर रहे हैं।
जिसमें युवाओं को स्मार्ट फोन और एक हजार को टैबलेट इसी माह मिले थे, जिन्हें 13 कालेजों को भेज दिया गया है। शुक्रवार से इनका वितरण जिले में शुरू हो जाएगा। विस चुनाव के पहले 2200 को स्मार्ट फोन व टैबलेट दिए जा चुके हैं। जिले के 66,148 युवाओं को टैबलेट व स्मार्ट फोन योजना में चयनित हुए थे। तकनीकी सशक्तिकरण योजना से युवाओं को स्मार्ट फोन व टैबलेट का वितरण होना है। जिले फिर स्मार्ट फोन और टैबलेट मिल गया है। जिसमें 16223 स्मार्ट फोन और 19423 टैबलेट जिले को मिल गया है। इसके वितरण के लिए छात्रों के चयन की प्रक्रिया हो रही है। शासन से मिली सूची का सत्यापन कॉलेजों से कराकर विभागीय पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। इसके बाद चयनित करके वितरण किया जाएगा। सीडीओ शशांक त्रिपाठी ने डीआईओएस से पूरी जानकारी किया। बताया कि जल्द ही वितरण की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।