फोटो-16-गोंडा में बेलसर में जागरूकता रैली निकालते एनएसएस के स्वयंसेवक। (संवाद)
- फोटो : GONDA
बेलसर (गोंडा)। जगदंबा शरण सिंह एजुकेशनल इंस्टीट्यूट बेलसर के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के तीसरे दिन शुक्रवार को यातायात जागरूकता रैली निकाली गई। छात्र-छात्राओं ने वाहनों को रोककर यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया। जागरूकता से ही दुर्घटना व मृत्यु दर में कमी लाई जा सकती है इसका संदेश दिया।
राष्ट्रीय सेवा योजना में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनुराग सिंह ने यातायात और सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूकता अभियान का आयोजन किया। स्वयंसेवी छात्र नित्य तिवारी ने बताया कि देश में प्रतिवर्ष छोटी-छोटी गलतियों से सड़क दुर्घटना में कई लोग मारे जाते हैं। वह सभी लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चला रहे हैं। कार्यक्रम उद्देश्य है कि हम ज्यादा से ज्यादा लोगों को सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें।
स्वयंसेवी छात्रों ने वाहनों को रोककर सीट बेल्ट लगाने, हेलमेट लगाने तथा नशे की हालत में गाड़ी न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात न करने की सीख दी। इस मौके पर डॉ. आनंद सिंह तथा चौकी इंचार्ज कामेश्वर राय मौजूद रहे। (संवाद)