फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ट्रिपल सी परीक्षा में फेल होने पर छात्रा ने जान दी

Sat, 25 Apr 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोल्डी शुक्ला। फाइल फोटो 
विज्ञापन
मोतीगंज। पिपरा भिटौरा गांव के मजरे अंधरीजोत निवासी छात्रा गोल्डी शुक्ला (19) ने ट्रिपल सी परीक्षा में फेल होने पर फंदे से लटककर जान दे दी। वह क्षेत्र के एक महाविद्यालय में बीएससी प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। छानबीन के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन



इंस्पेक्टर यशवंत सिंह ने बताया कि गोल्डी मंगला देवी महाविद्यालय सोठिया में बीएससी बायो प्रथम वर्ष की छात्रा थी। साथ ही वह शहर के एक संस्थान से कंप्यूटर की पढ़ाई कर रही थी। गोल्डी ने हाल में ही ट्रिपल सी परीक्षा दी थी। बृहस्पतिवार को परीक्षा परिणाम आया तो वह दो अंक से फेल हो गई। इससे उसे सदमा लग गया। शुक्रवार देर रात उसने घर के एक कमरे में फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली।
पिता भवानी प्रसाद शुक्ल ने बताया बेटी गोल्डी पढ़ाई में होनहार थी। उसकी मौत से बड़े भाई दद्दू, कृष्णा व बहन खुशबू आदि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें