फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: श्रीराम ने समाज को दी आदर्श जीवन की प्रेरणा

Sat, 25 Apr 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। पड़ाव मोहल्ले में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा में बृहस्पतिवार को आचार्य डॉ. संतशरण त्रिपाठी ने भगवान श्रीराम के अवतार और भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य जन्म की भावपूर्ण कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि जब-जब धरती पर अधर्म बढ़ता है, तब-तब भगवान विभिन्न रूपों में अवतार लेकर धर्म की स्थापना करते हैं।
विज्ञापन

श्रीरामावतार का वर्णन करते हुए उन्होंने बताया कि त्रेता युग में रावण के अत्याचारों से मुक्ति दिलाने के लिए भगवान विष्णु ने अयोध्या में राजा दशरथ के यहां श्रीराम के रूप में जन्म लिया। श्रीराम ने अपने आदर्श जीवन, मर्यादा और सत्य के पालन से समाज को प्रेरणा दी। इसके साथ ही भगवान श्रीकृष्ण के जन्म प्रसंग का भी मार्मिक वर्णन किया गया। उन्होंने बताया कि द्वापर युग में कंस के अत्याचारों से मुक्ति दिलाने के लिए श्रीकृष्ण का जन्म मथुरा की कारागार में हुआ। कार्यक्रम में बीकापुर (अयोध्या) के विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान, एसडीएम प्रदीप कुमार सिंह, मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री, भाजपा प्रदेश परिषद सदस्य बाबूलाल शास्त्री, गंगा सिंह, गिरजेश तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें