खोड़ारे (गोंडा)। गौरा-बभनान मार्ग पर मंगलवार की देर शाम फत्तेपुर व सबना गांव के समीप गांव की महिलाएं मवेशियों के लिए घास काटने गई थीं। तभी वहां आ रही दुर्गंध की ओर जब महिलाओं ने देेखा तो एक बोरा पड़ा मिला। बोरे में शव पड़ा होने की आशंका पर हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरा खुलवाया तो उसमें कुत्ते का शव निकला। तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली।
बता दें कि खोड़ारे थाना क्षेत्र के गौरा-बभनान मार्ग पर मंगलवार की शाम गन्ने के खेत में फत्तेपुर व सबना गांव की महिलाएं मवेशियों के लिए घास काट रही थीं। इसी बीच महिलाओं को दुर्गंध आने लगी। जिस पर महिलाओं ने गन्ने के खेत में देखा तो एक बोरा पड़ा दिखा। उस पर मक्खियां लग रही थीं। इसकी सूचना महिलाओं ने अपने परिवार के लोगों को दी। परिवारीजन ने प्रधान प्रतिनिधि फत्तेपुर राम अवतार सिंह को इसके बारे में बताया। बोरे में शव पड़ा होने की सूचना पर आसपास के लोगों की वहां भीड़ लग गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब बोरा खुलवाया तो बोरे में कुत्ते का शव मिला। प्रभारी निरीक्षक खोड़ारे प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पुलिस टीम भेजी गई थी। मगर बोरे में कुत्ते का शव पाया गया।