फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: एसटीएफ ने आरोपी बाबू व स्कूल प्रबंधकों से घंटों की पूछताछ

Sat, 11 Oct 2025 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
कार्यालय में आरोपियों से पूछताछ करते एसटीएफ के अ​धिकारी। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
गोंडा। अनामिका शुक्ला प्रकरण समेत जिले के लघु माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती में फर्जीवाड़े की जांच के लिए शुक्रवार को यूपी एसटीएफ की अयोध्या की टीम बीएसए कार्यालय पहुंची। टीम ने परिसर स्थित वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय में पूरे दिन दस्तावेज खंगाले। आरोपी बाबू व स्कूल प्रबंधकों समेत अन्य से आठ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। इस दौरान कार्यालय में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी।
विज्ञापन

एसटीएफ के जांच अधिकारी सौरभ कुमार मिश्र की अगुवाई में शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे टीम वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय पहुंची। टीम ने अनामिका शुक्ला की नियुक्ति मामले में सभी दस्तावेज खंगाले। उसकी मूल प्रति के साथ ही फोटोकॉपी भी हासिल की। एसटीएफ के जांच अधिकारी ने वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय के बाबू अनुपम पांडेय से बंद कमरे में गहन पूछताछ की।
सूत्रों का कहना है कि वर्ष 2017 से जनवरी 2025 तक अनामिका शुक्ला की फर्जी नियुक्ति के साथ वेतन भुगतान से संबंधित रिकॉर्ड खोजे जा रहे हैं। इसमें कई वित्त एवं लेखाधिकारियों के साथ ही बीएसए की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। विवेचक सौरभ मिश्र ने बताया कि मुकदमे से संबंधित सभी पहलुओं पर छानबीन की जा रही है। दस्तावेजों की पड़ताल के साथ ही आरोपी बाबू व स्कूल प्रबंधकों से पूछताछ की गई है।
विज्ञापन

ये है मामला
बीते 24 अगस्त 2025 को आवास विकास कॉलोनी निवासी प्रदीप कुमार पांडेय की तहरीर पर कोर्ट के आदेश के बाद नगर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया। इसमें तत्कालीन वित्त एवं लेखाधिकारी सिद्धार्थ दीक्षित, बीएसए अतुल कुमार तिवारी, वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय के बाबू अनुपम पांडेय, भैया चंद्रभान दत्त स्मारक विद्यालय रामपुर टेंगरहा के प्रबंधक दिग्विजय नाथ पांडेय, प्रधानाचार्य और अनामिका शुक्ला समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। बाद में हाईकोर्ट के आदेश पर मामले की जांच यूपी एसटीएफ को सौंप दी गई थी।
अन्य लोगों ने भी कार्रवाई की मांग
शुक्रवार को एसटीएफ की टीम के आने की जानकारी मिलने पर नगर कोतवाली में वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय के बाबू अनुपम पांडेय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने वाले इटियाथोक के पूरे तिलक निवासी रामगोपाल वर्मा भी पहुंच गए। उन्होंने एसटीएफ के जांच अधिकारी से मिलकर मामले को शामिल करने की मांग की। वहीं, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष अनूप सिंह ने भी बाबू अनुपम पांडेय पर गंभीर आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें