फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: आईटीआई में खाली सीटों पर दाखिले के लिए फिर खुला पोर्टल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले के राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की खाली सीटों को भरने के लिए राज्य व्यवसायिक प्रशिक्षण परिषद की ओर से एक बार फिर पोर्टल खोल दिया गया है।
विज्ञापन

नए आवेदन के साथ ही पूर्व में आवेदित छात्र-छात्राएं ट्रेडों की खाली सीटों का विकल्प चुनकर प्रवेश ले सकते हैं। इसके लिए 17 अक्तूबर तक का समय दिया गया है। करनैलगंज आईटीआई के प्रधानाचार्य प्रभुनाथ मिश्र ने बताया कि आईटीआई में आठवीं पास की अधिकतर सीटें खाली रह गई हैं। इसे देखते हुए राज्य व्यवसायिक प्रशिक्षण परिषद ने प्रवेश के लिए आईटीआई में प्रवेश के लिए इच्छुक छात्र-छात्राओं को एक बार फिर मौका दिया गया है।
पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दाखिला
अधिकारियों ने बताया कि अभी तक चार चरणों की प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। वहीं, खाली सीटों को भरने के लिए आवेदन की तिथि भी बढ़ाई चुकी है। नव प्रवेशित बच्चों की कक्षाएं भी संचालित हो चुकी है। ऐसे में परिषद ने पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दाखिले की प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें