फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामविलास पासवान को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। पूर्व केन्द्रीय मंत्री व लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय रामविलास पासवान की प्रथम पुण्य तिथि पर सेखुई कला में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन रविवार को जिला प्रभारी कल्पराम त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
विज्ञापन

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए लोजपा किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज पाठक ने कहा कि स्वर्गीय रामविलास पासवान केवल बिहार के नेता ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर दलित चेतना के नायक, धरती पुत्र व गरीब असहाय वर्ग के शुभचिंतक थे। उन्होंने समाज के दबे कुचले असहाय गरीब दलित समाज के उत्थान के लिए आजीवन संघर्ष किया। समाज के असहाय वर्ग को आत्म सम्मान के लिए उनकी नीतियों पर चलना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला प्रभारी कल्पराम त्रिपाठी ने कहा कि दलित व पिछडे समाज का हित केवल लोजपा में ही सुरक्षित है।
वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के नेतृत्व में प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में हम चुनाव लड़ेंगे। लोक जन शक्ति पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में स्वर्गीय पासवान के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी डॉ. सावित्री देवी ने संबोधित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर विवेक शर्मा , संगठन मंत्री , रामजीत ,हजारी लाल संदीप पाठक अनवर अली संतोष कुमारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें