फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

Sun, 14 Feb 2016 11:17 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा महोत्सव के अंतिम दिन दोपहर बाद से लेकर शाम तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला चलता रहा। स्थानीय प्रतिभाओं की मनमोहक प्रस्तुति ने दर्शकों को झूमने के लिए विवश कर दिया। मोहित मिश्र ने देशभक्ति के सुर से पीएम तक को ललकारा व सफेदपोश नेताओं पर भी तंज कसे। वहीं, चंदन तिवारी ने आतंकवाद पर देश के नौजवानों को ललकारते हुए कविता प्रस्तुत की, जो हर दिल को छूने वाली थी। उधर,  चैंबर्स मेमोरियल के बच्चों ने देशभक्ति पर ग्रुप डांस कर सभी को गुनगुनाने के लिए विवश कर दिया।
विज्ञापन


मुशर्रत अली ने प्रेम गीत प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी, अनुष्का सिंह ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। अरुण निषाद ने अवधी गीत ‘आवा चला तोहरा के गऊवां देखाई’ प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

शिव कुमार ने  फिल्मी गीत प्रस्तुत किया। सुरेंद्र शर्मा ने ‘तुझे सूरज कहूं या चंदा, दीप कहूं या तारा’ को बुलंद स्वर देकर अपनी एक अलग पहचान बनाई।

चैंबर्स कॉलेज के मुस्कान व नेहा ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं सिंपल  उपाध्याय ने ‘झुमका गिरा रे बरेली की बाजार में’ गीत प्रस्तुत कर पूरा माहौल जोश से भर दिया।
विज्ञापन


 सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद विज्ञान क्लब द्वारा रीढ़ की हड्डी, बेटी बचाओ कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्र-छात्राओं को  मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. रेखा शर्मा ने अंधविश्वास को समाप्त करने के लिए बच्चों द्वारा बनाये गये प्रोजेक्ट की खूब सराहना की और कहा कि विज्ञान की नवीनतम खोज से दिन-प्रतिदिन हमारा अंधविश्वास मिटता जा रहा है।

कार्यक्रम का संचालन कर रहे रघुनाथ पांडेय ने कलाकारों की हौसला अफजाई की। कार्यक्रम में जिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय, रजा हुसैन रिजवी, नगर मजिस्ट्रेट समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें