मसकनवा पीएचसी में मरीजों का इलाज करते चिकित्सक। - संवाद
मसकनवा/माधोपुर/पसका। पीएचसी मसकनवा में आयोजित जन आरोग्य मेले से रविवार को विशेषज्ञ, महिला और एमबीबीएस चिकित्सक नदारद रहे। आयुष चिकित्सक डॉ. डीसी वर्मा ने सर्दी, जुकाम, बुखार और पेट दर्द से पीड़ित 49 मरीजों का उपचार किया। साथ ही गर्भवती तीन महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया। सीएचओ सरोज यादव ने मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। एलटी छांगुर प्रसाद ने रक्त जांच की। फार्मासिस्ट रमेश यादव ने दवाओं का वितरण किया। मेले में वार्ड बॉय अनूप कुमार, आशा संगिनी और आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
माधोपुर संवाद के अनुसार, कटरा बाजार सीएचसी की अधीक्षक डॉ. इंदू राणा ने पीएचसी पूरे बहोरी में आयोजित जन आरोग्य मेले का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि डॉ. जया, फार्मासिस्ट बिंदु ओझा एवं लैब टेक्नीशियन राकेश द्वारा मेले का सुचारू रूप से संचालन किया जा रहा था। मेले में सभी आवश्यक चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध थीं। पंजीकरण, जांच व दवाओं का वितरण संतोषजनक रहा।
पसका संवाद के अनुसार पीएचसी त्यौरासी में रविवार को जन आरोग्य मेले में आरबीएसके की डॉ. शानू सिंह ने मरीजों का इलाज किया। उन्होंने बताया कि जन आरोग्य मेले में 35 मरीजों का इलाज किया गया। ज्यादातर मरीज दर्द व स्किन डिजीज के रहे। एलटी उदयभान, फार्मसिस्ट शेर आलम खान, धर्मेंद्र, राकेश मौजूद रहे।