फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कबाड़ व्यवसायी ने लगाया फंदा

Sun, 18 Jan 2026 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीह। कस्बा आर्यनगर निवासी कबाड़ व्यवसायी उमेश तिवारी (23) ने शनिवार देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतक के चाचा शिवराम ने बताया कि उमेश छह माह से मानसिक रूप से बीमार थे। शनिवार शाम भोजन करने के बाद वह कमरे में सोने चले गए। रात में उनकी पत्नी रंजना जब कमरे में पहुंचीं तो उमेश का शव फंदे से लटका मिला। प्रभारी निरीक्षक तेज प्रताप सिंह ने बताया कि उमेश के पिता का 10 वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। पिछले वर्ष खरगूपुर के डारीडीहा निवासी रंजना से उमेश का विवाह हुआ था। घटना के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें