फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: आकांक्षी ब्लॉकों में आज से शुरू होगा विशेष अभियान

Mon, 02 Oct 2023 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। आकांक्षी ब्लॉकों में विभागीय स्तर पर संचालित परियोजनाएं को स्पीडअप बनाने की कवायद शुरू की गई है। इसके लिए मंगलवार तीन अक्तूबर से स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा समेत तमाम योजनाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता पर पूरा कराने के लिए संंकल्प सप्ताह का शुभारंभ होगा। इसके घेरे में रुपईडीह, बभनजोत और पंडरीकृपाल ब्लॉक क्षेत्र आएंगे। अभियान के दौरान संबंधित विभागों के जिम्मेदार अपनी-अपनी योजनाएं जमीन पर उतारने के लिए पूरी ताकत झोंकेगे। यह जानकारी अपर सांख्यिकी अधिकारी मुकेश कुमार वर्मा ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सरकार की मंशा के अनुसार आंकाक्षी ब्लॉकों में एक से नौ अक्तूबर तक संकल्प सप्ताह के तौर पर अलग-अलग शिविर आयोजित कर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत मंगलवार को संपूर्ण स्वास्थ्य-एक संकल्प के तहत टीबी स्क्रीनिंग, एएनसी क्लीनिक, एनिमिया समेत कई अन्य बीमारियों का इलाज, परीक्षण कराया जाएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार मौर्य ने बताया कि बुधवार को आकांक्षी ब्लॉकों की सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों की वृद्धि निगरानी और गर्भवती महिलाओं को वजन और गोदभराई रस्में निभाई जाएगी।
इसके साथ ही चौपाल आयोजित कर संतुलित आहार और मेरा पौष्टिक बगीचा समेत अन्य विषयों पर आधारित कार्यक्रम भी होंगे। मालूम हो कि दिल्ली में पीएम मोदी के भारत मंडप कार्यक्रम के बाद अब आकांक्षी ब्लॉकों में योजनाओं को जमीनी धरातल पर उतार कर उनका फायदा वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचाना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें