गोंडा। रामपुर स्थित मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों के प्रस्तावित ध्वस्तीकरण पर रोक लगाने की मांग तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मसूद आलम खान के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को सपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जौहर विश्वविद्यालय के समर्थन में सिटी मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा को ज्ञापन सौंपा।
प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा विभाग को संबोधित ज्ञापन में छात्रों के हित में सकारात्मक समाधान सुनिश्चित करने की मांग की। मसूद आलम खान ने कहा कि यदि भवनों को ध्वस्त किया गया तो हजारों छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होगी और उच्च शिक्षा के क्षेत्र को अपूरणीय क्षति पहुंचेगी।
उन्होंने शासन से शिक्षा संस्थान के संबंध में संवेदनशील रुख अपनाते हुए संवाद के माध्यम से समाधान निकालने की मांग की। इस दौरान वकार खान, लालचंद गौतम, अफजल खान, जियाउर रहमान खान, खुर्शीद अजहरी, देव सिंह, सूफियान खान, आलम खान, जावेद मिंटू, सुहैल खान, आसिफ लारी, फरमान खान, फारूक खान, अरविंद यादव, इमरान खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।