फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में सपा बनाएगी बुहमत की सरकार: योगेश

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। सपा की विजय चौपाल कार्यक्रम डेहरास में हुई। पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। कहा कि जनता परिवर्तन के लिये मन बना चुकी है। प्रदेश में सपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। कहा कि पांच साल से कोई विकास नहीं हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दोबारा सरकार बनाने जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि परसपुर में जाम की स्थिति होने पर कहा कि इस बार वह बाईपास बनाएंगे और लोगों को समस्या मुक्त बनाएंगे। उन्होंने अपने कार्यकाल के कार्य भी गिनाए। समाजवादी सरकार बनने पर समाजवादी पेंशन की धनराशि भी बढ़ाई जाएगी।
लोहिया आवास का दाम भी बढ़ाया जाएगा। कहा कि भाजपा सरकार में शौचालय के लिए जो 12 हजार रुपये दिये जा रहे हैं जो बहुत कम है। इसे बढ़ाया जाएगा, जिससे लोग अच्छा शौचालय बनवा सकेंगे।
विज्ञापन

बताया कि इस बार वह डेहरास में अस्पताल व सरकारी इंटर कॉलेज की स्थापना कराएंगे। किसानों को अलग अलग से बिजली की व्यवस्था की दी जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोपीनाथ पांडे ने किया। चंदभान उपाध्याय, शिव कैलाश पांडे, हेमंत सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख पप्पू मड़हा, गिरजा शंकर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें