फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: एसपी ने छपिया इंस्पेक्टर को हटाया, बढ़ाई चौकसी

विज्ञापन
-गोंडा के ग्रामीण क्षेत्र में लोगों से जानकारी लेते एसपी विनीत जायसवाल। स्रोत: पुलिस मीडिया सेल
विज्ञापन
गोंडा। एसपी विनीत जायसवाल ने छपिया के इंस्पेक्टर रामसमुझ प्रभाकर को हटा दिया। उन्हें अपराध शाखा भेज दिया है। वहीं, उनकी जगह पर विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी को छपिया का चार्ज दिया है। दरअसल, छपिया क्षेत्र से ही चोर का शोर शुरु हुआ था। प्रभावी नियंत्रण न कर पाने पर एसपी ने इंस्पेक्टर पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन

जिले में लगातार चोरी के मामले और इससे जुड़ी अफवाहें जोर पकड़ रही हैं। हर रोज अलग-अलग जगह से कहीं चोरी की शिकायतें आ रही हैं, तो कहीं चोर समझकर किसी न किसी को पकड़ कर पिटाई की जा रही है। चोरी के अंदेशे को लेकर लोग रात-रात भर जागकर रखवाली करने को मजबूर हैं। चोरों की रखवाली के लिए जहां ग्रामीण जाग रहे हैं वहीं, पुलिस भी सख्ती बरत रही है। खुद एसपी विनीत जायसवाल रात में पुलिस पॉइंट की जांच कर रहे हैं। लोगों के बीच जाकर उन्हें सुरक्षा का अहसास दिला रहे हैं। मगर जिले में चोरों का शोर इतना बढ़ गया है कि लोग राह चलते युवकों को संदिग्ध बताकर पिटाई कर दे रहे हैं।
घर से जेवर छीन ले जाने का आरोप
उमरीबेगमगंज। सनौली मोहम्मदपुर के बाबा पाही में मंगलवार शाम सात बजे शिल्पी सिंह नाम की महिला ने आरोप लगाया कि खाना बनाते समय दो अज्ञात युवक घर में घुस आए। मुंह दबाकर गहने छीन ले गए। इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि मौके की जांच की गई है। पीड़ित की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। जिस तरह से घटना बताई जा रही है। ऐसा बिल्कुल संभव नहीं है। (संवाद)
विज्ञापन

पिटाई के बाद किया पुलिस के हवाले
दुबहा बाजार। कौड़िया के पकड़ी नदवा गांव में मंगलवार रात बैटरी चोरी के प्रयास में मल्लापुर तुर्क पुरवा निवासी हर्षित मिश्र और उमादत्त पांडेय को ग्रामीणों ने पकड़कर पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, छिरास गांव के शुक्ल पुरवा में एक व्यक्ति की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। (संवाद)

चोरी का आरोप
बभनान। छपिया के वीरपुर निवासी त्रिभुवन ने बताया कि मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे दो चोर पीछे से घर में घुस आए। दुधमुंहे बच्चे के साथ बेड पर लेटी महिला सावित्री के गले पर चाकू रख आलमारी की चाभी ले लिया। इसके बाद जेवरात चोरी कर लिए। पीड़ित का कहना है कि डायल 112 पर फोन कर घटना की सूचना दी। इंस्पेक्टर विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी का कहना है कि थाने पर सूचना नहीं दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें