फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: हमले में सपा नेता घायल, मुकदमा दर्ज

Wed, 19 Feb 2025 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। देहात कोतवाली क्षेत्र के चंदवतपुर में मंगलवार रात लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव लालचंद्र गौतम पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। उन्हें मेडिकल कॉलेज लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। इमरजेंसी के सामने सपा कार्यकर्ताओं व पुलिस में नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

घायल ने आरोप लगाया है कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के कारण हमला हुआ है, जबकि पुलिस का कहना है कि शराब पीने के दौरान विवाद हुआ है। इस कारण मारपीट हुई है।
पीड़ित लालचंद्र गौतम ने बताया कि मंगलवार शाम करीब नौ बजे वह शहर के अपने जानकीनगर आवास से पैतृक गांव झौहना जा रहे थे। चंदवतपुर घाट पर मित्र दिलीप मौर्या की दुकान पर रुक गए थे। तभी करीब आठ से दस लोगों ने रॉड से हमला कर दिया। हमले में उनके सिर पर गहरी चोटें आईं हैं। हमलावरों की पिटाई से बेसुध हो गए। इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले। उन्हें गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार किया गया।
विज्ञापन

पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमलावर आरोपी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पक्ष में पोस्ट करने को लेकर नाराज थे। आरोप लगाया कि उनको जान से मारने के लिए फायरिंग भी की गई। मगर पुलिस ने तहरीर से फायरिंग की बात हटवा दिया। सोशल मीडिया के जरिये सपा नेताओं को जानकारी मिलने पर मेडिकल कॉलेज पहुंचे सपा नेताओं व पुलिस से नोकझोंक भी हुई।

कोतवाल देहात संजय कुमार का कहना है कि पूरा मामला शराब पीने को लेकर हुआ है। एक बाइक की चाभी निकालने को लेकर मारपीट हुई। अखिलेश यादव के पोस्ट को लेकर आरोप पूरी तरह से गलत हैं। सिर्फ मारपीट हुई है, कोई फायरिंग नहीं हुई है। इस मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें