फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजवादी अभिनव विद्यालय का लोकार्पण

Sat, 21 May 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
स्वागत गीत प्रस्तुत करतीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बेहतर शिक्षा से ही समाज के विकास की परिकल्पना की जा सकती है। ऐसे में हमें अपने बच्चों को हर हाल में शिक्षित बनाना चाहिए। ये बातें प्रदेश के कृषि मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह ने शनिवार को झंझरी ब्लॉक की ग्राम पंचायत कंसापुर में देवीपाटन मंडल के पहले समाजवादी अभिनव विद्यालय का लोकार्पण करते हुए कहीं। 
विज्ञापन


कृषि मंत्री ने मां सरस्वती के चरणों में दीप जलाकर कार्यक्रम की औपचारिक शुरूआत की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की सोच है कि गांव के गरीब किसान भाइयों के बच्चे भी अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सकें, अभिनव विद्यालय इसी सोच का परिणाम हैं।

उन्होंने कहा कि समाजवादी अभिनव विद्यालय प्रदेश सरकार द्वारा स्थापित माडल विद्यालय है जो कि गरीबों के बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने में मील का पत्थर साबित होगा। अब गरीबोें के होनहार बच्चे भी सीबीएसई के इस स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर कुछ कर गुजरने का अपना सपना पूरा कर सकते हैं।
विज्ञापन

 
देवीपाटन मंडल के आयुक्त सुधीर कुमार दीक्षित ने कहा कि ये विद्यालय मंडल के मेधावी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए बेहतर प्लेटफार्म साबित होगा।

डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि समाजवादी अभिनव विद्यालय की लागत 2.75 करोड़ रुपए है। इस विद्यालय में कक्षा छह से नौ तक मंडल के कुल 290 बच्चों का दाखिला प्रतियोगात्मक परीक्षा के आधार पर किया गया है। कार्यक्रम में सीडीओ, एसपी समेत अन्य कई अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें