फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सिसकते हुए बेटी ने सुनाई व्यथा, स्कूल जाना छोड़ा-शादी भी टूटी

Wed, 04 Feb 2026 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
​शिकायत सुनतीं महिला आयोग की सदस्य।
विज्ञापन
गोंडा। आंखों में खौफ...आवाज में कंपकंपी और दिल में दर्द लिए कोतवाली देहात के एक गांव की बेटी ने बुधवार को सर्किट हाउस में राज्य महिला आयोग की सदस्य एकता सिंह के सामने फरियाद सुनाई। कहा कि मैडम, वह मुझे जीने नहीं दे रहा है। बताया कि पड़ोस के गांव का अधेड़ पिछले छह महीने से उसके साथ अश्लील हरकतें कर रहा है। डर के कारण उसने स्कूल जाना बंद कर दिया है। जबकि इस बार उसकी बोर्ड की परीक्षा है।
विज्ञापन

बताया कि आरोपी रोज स्कूल तक पीछा करता है। अक्सर घर के बाहर मंडराता रहता है। पिता दूसरे जिले में मजदूरी करते हैं। वह घर पर मां के साथ अकेले रहती है। कई बार शिकायत की। एक बार गिरफ्तारी भी हुई, लेकिन वह छूटकर लौटा और फिर जान से मारने की धमकी देने लगा। पिता ने उसकी शादी तय की थी, लेकिन आरोपी ने लड़के वालों के कान भरकर रिश्ता तुड़वा दिया। राज्य महिला आयोग की सदस्य एकता सिंह ने महिला थाना प्रभारी अनीता यादव से कहा कि तुरंत वरिष्ठ अधिकारी को बुलाए। उन्होंने साफ कहा इतना संवेदनशील मामला है, इसमें लापरवाही नहीं चलेगी।
तरबगंज के मुजेड़ निवासी रेखा सिंह ने बताया कि कैंसर से पीड़ित पति की दो महीने पहले मौत हो चुकी है। एक महिला भू-माफिया के साथ मिलकर उसकी जमीन हड़पने की कोशिश कर रही है। वहीं उमरी बेगमगंज के गंगरौली निवासी मंजू सिंह ने बहू पर मानसिक प्रताड़ना और घरेलू कलह का आरोप लगाया। छह प्रार्थना पत्रों पर आयोग ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन



कार्यकर्ताओं के साथ किया संवाद
मोतीगंज। राज्य महिला आयोग की सदस्य एकता सिंह ने झंझरी में जिला ग्राम्य प्रशिक्षण संस्थान में आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण में हिस्सा लिया। कर्मियों को योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर वन स्टाप सेंटर की प्रभारी चेतना सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें