फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: छह साल की अन्विति बनी योग आइकन

Tue, 16 Jun 2026 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
अन्विति राणा।
विज्ञापन
गोंडा। जिस उम्र में बच्चे स्कूल जाना सीखते हैं, उसी छोटी सी उम्र में अन्विति ने योग में महारथ हासिल की है। छह वर्षीय अन्विति राणा को योग के प्रति समर्पण व उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर योग आइकॉन चुना गया है। अन्विति पुलिस लाइन में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में योग के गुर सिखाकर लोगों को स्वस्थ जीवन का संदेश देंगी।
विज्ञापन

सिविल लाइंस निवासी अन्विति की उपलब्धि पर जिला प्रशासन और आयुष विभाग ने उसे विशेष पहचान दी है। विभाग की ओर से जिले में विभिन्न स्थानों पर अन्विति के होर्डिंग लगाए गए हैं। अन्विति ने बताया कि जिले की योग आइकॉन बनना उसके लिए गर्व की बात है।
शहर में लगे जगह-जगह लगे होर्डिंग में अपनी तस्वीर देखकर बेहद खुशी होती है। इससे आगे बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है। 21 जून को पुलिस लाइन में आयोजित होने वाले मुख्य अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में अन्विति का विशेष योग सत्र भी प्रस्तावित है। इस दौरान वह अपनी योग प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, अपर आयुक्त मीनू राणा सहित अन्य अधिकारियों ने अन्विति की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें