फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: एक साथ छह शिक्षकों की विदाई, राजकीय विद्यालयों में बदले नेतृत्व के चेहरे

Wed, 01 Apr 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले के माध्यमिक विद्यालयों में मंगलवार का दिन बदलाव और भावनाओं से भरा रहा, जब चार प्रधानाचार्यों समेत कुल छह शिक्षक सेवानिवृत्त हो गए। विद्यालयों में आयोजित विदाई समारोहों में शिक्षकों को भावभीनी श्रद्धा और सम्मान के साथ विदा किया गया।
विज्ञापन




शहर के पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य गीता त्रिपाठी के सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिवार ने उन्हें सम्मानित कर विदाई दी। उनके पास राजकीय हाईस्कूल त्योरासी परसपुर का अतिरिक्त प्रभार भी था। उनके सेवानिवृत्त होने के बाद जीआईसी का अतिरिक्त प्रभार राजकीय हाईस्कूल सिसई टिकरिया की प्रधानाध्यापक अमिता पांडेय को सौंपा गया, जबकि त्योरासी का प्रभार राजकीय हाईस्कूल मुंडेरवा माफी की प्रधानाचार्य सरोज पटेल को दिया गया। हलधरमऊ स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मलौना के प्रधानाचार्य अरविंद श्रीवास्तव भी सेवानिवृत्त हो गए। उनके पास राजकीय हाईस्कूल रामपुर टेपरा का अतिरिक्त दायित्व था। अब मलौना का प्रभार राजकीय हाईस्कूल पहाड़ापुर की प्रधानाचार्य आशा सिंह को सौंपा गया है, जबकि रामपुर टेपरा का दायित्व सहायक अध्यापक श्रीकांत वर्मा को मिला है। राजकीय इंटर कॉलेज तालागंज ग्रंट के प्रधानाचार्य रामचंद्र यादव के सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय के प्रवक्ता मो. जाबिर को कार्यभार सौंपा गया है। वहीं शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अवध शरण मिश्र, पीएमश्री जीआईसी के प्रवक्ता जेएल जायसवाल व जीजीआईसी गोंडा की प्रवक्ता कुसुम त्रिपाठी भी सेवानिवृत्त हो गई। विदाई समारोहों में सहकर्मियों ने शिक्षकों के योगदान को याद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें