फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: अवैध तरीके से संचालित छह स्कूल कराए बंद

Thu, 07 Aug 2025 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। छपिया ब्लॉक में छह स्कूलों को बेसिक और न ही माध्यमिक शिक्षा परिषद की मान्यता मिली, मगर कक्षा एक से 10 तक 300 बच्चे पढ़ाई करते मिले। डीआईओएस ने इन स्कूलों को बंद कराते हुए एक-एक लाख रुपये जुर्माना लगाया है। दोबारा विद्यालय संचालित करने पर प्रतिदिन 10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र ने बुधवार को छपिया ब्लॉक के दिशा पब्लिक स्कूल ढ़ढौवा मेहनिया, ग्लेक्सी किड्स एकेडमी करनपुर, शेरबहादुर आदर्श प्राथमिक विद्यालय सिकरी मीरा, मोमेंटम पब्लिक स्कूल करनपुर बभनान, एमएसबी शिक्षण संस्थान बभनान और डीआरवाई पब्लिक स्कूल ढ़ढौवा बेलहरी में छापा मारा। डीआरवाई पब्लिक स्कूल के संचालक व शिक्षक खुद स्कूल बंद कर भाग निकले। डीआईओएस ने बताया कि दिशा पब्लिक स्कूल में कक्षा एक से 10 तक तीन सौ बच्चे पढ़ाई करते पाए गए। संचालक के पास न तो बेसिक और न ही माध्यमिक शिक्षा परिषद की मान्यता मिली। ऐसे में स्कूल बंद कराने के साथ ही एक लाख रुपये रुपये का जुर्माना लगाया गया। डीआईओएस ने नोटिस देकर कहा कि अगर उल्लंघन किया गया तो प्रतिदिन की दर से 10 हजार रुपये अर्थदंड लगाया जाएगा। डीआईओएस की ओर से सभी छह स्कूलों के संचालकों पर जुर्माना लगाते हुए नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें