फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियार के हमले में छह लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
परसपुर (गोंडा)। मधईपुर गांव के मजरे चौहर्जापुरवा में सोमवार की दोपहर पागल सियार ने लोगों पर हमला कर दिया। सियान ने छह लोगों को नोचकर जख्मी कर दिया। घायलों का सीएचसी परसपुर में इलाज कराया गया है। गंभीर रूप से घायल एक बुजुर्ग महिला जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. लवकेश शुक्ला ने बताया कि सोमवार की दोपहर ग्राम पंचायत मधईपुरकुर्मी के मजरे चौहर्जापुरवा में पागल सियार घुस आया और गांव की शिवकुमारी (50) पत्नी ओमप्रकाश बाजपेई, शुभ तिवारी (6) पुत्र आनंद तिवारी, पतरका (40) पत्नी नाथूराम, राजनरायन शुक्ला (35) पुत्र हृदयनरायन ग्राम मधईपुर डीहा, संतोषकुमारी (18) पुत्री लालताप्रसाद व जनकलली (80) पत्नी त्रिभुवन को नोंचकर जख्मी कर दिया। डॉ. शुक्ला ने बताया कि सभी घायलों का सीएचसी में इलाज किया गया है। जनकलली को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें