फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छपरा लखनऊ एक्सप्रेस का इंजन फेल,चार घंटे बाद हुई रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। छपरा से चलकर लखनऊ जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन सोमवार की सुबह मोतीगंज रेलवे स्टेशन पर फेल हो गया। यह ट्रेन चार घंटे तक रुकी रही जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। आखिर में मालगाड़ी का इंजन काटकर ट्रेन यहां से रवाना की गई।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह छपरा से चलकर लखनऊ जाने वाली ट्रेन छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस मोतीगंज स्टेशन पर पहुंची ही थी कि उसका इंजन फेल हो गया। यह ट्रेन करीब चार घंटे तक मोतीगंज रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। यात्री काफी देर तक परेशान रहे। आखिर में कोई उपाय न देेख रेलवे प्रशासन ने मालगाड़ी का इंजन काटकर इस ट्रेन को लखनऊ के लिए रवाना किया, तब यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें