रुपईडीह। कौड़िया के बनगाई गांव स्थित मुरादनगर पुरवा में जमीन पर कब्जे को लेकर मंगलवार देर शाम दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। इसमें छह लोग घायल हो गए।
गांव निवासी राम विलास का आरोप है कि उनकी जमीन पर गांव के ही कुछ लोग कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। विरोध करने पर उनके पुत्र विजय और बहू सुनीता के साथ मारपीट की गई, जिससे उन्हें चोटें आईं।
वहीं दूसरे पक्ष के मंशाराम का कहना है कि विवादित जमीन पर दूसरे पक्ष के लोग कब्जा करना चाहते थे। मना करने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया, जिसमें सुशीला देवी, जावंत्री देवी, महिमा समेत कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर ली जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।