फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 केंद्रों पर आयोजित हुई सी-टेट परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) रविवार को 25 केंद्रों पर संपन्न हुई। इस परीक्षा में 8564 अभ्यर्थी शामिल हुए, जिसमें करीब चार हजार महिलाओं ने परीक्षा दी। सुरक्षा की दृष्टि से हर केंद्र पर पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

जिले के 25 केंद्रों पर पहली बार सीटेट आयोजित की गई। परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षार्थियों ने केंद्रों पर सुबह 7 बजे से ही अपनी उपस्थिति दर्ज कराना शुरू कर दिया। सीबीएसई द्वारा आयोजित इस परीक्षा में लगभग 8564 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा दो पालियों में हुई।
सुबह 9.30 से 12 बजे तक पहली पाली में प्राथमिक स्तर की सीटेट हुई और दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा दो बजे से शुरू होकर शाम 4.30 बजे तक चली। परीक्षा को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए बीएसए व डीआईओएस की ओर से शिक्षकों को कक्ष निरीक्षक के लिए लगाया गया था।
विज्ञापन

सीटेट सीबीएसई बोर्ड के सिटी कोआर्डिनेटर व फातिमा स्कूल प्रबंधन ने संपन्न कराई। सीबीएसई की ओर से तैनात आब्जर्बर गुरुदीप सिंह ने बताया कि कोविड 19 के मद्देनजर एक कक्षा में सिर्फ 12 अभ्यर्थियों को ही बैठाया गया और हर केंद्र पर सामाजिक दूरी का पालन किया गया हैं। किसी भी केंद्र पर कोई समस्या नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें