फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: चंद्रशेखर के काफिले पर हमले के विरोध में धरना

Thu, 17 Sep 2026 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
 कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करते आजाद समाज पार्टी कांशीराम के पदा​धिकारी व कार्यकर्ता। - संवा
विज्ञापन
गोंडा। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर बाराबंकी में हुए हमले का विरोध तेज हो गया है। बुधवार को पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को चार सूत्री मांगपत्र भेजा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मोहित भारती ने कहा कि रेक्सड़िया निवासी विनोद साहनी और अयोध्या में रामलगन मौर्य की हत्या के बाद सांसद चंद्रशेखर आजाद पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहे थे। 13 सितंबर को बाराबंकी के रामनगर में पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद उनके काफिले पर कुछ लोगों ने हमला किया। राष्ट्रपति से पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच कराने, मौके पर तैनात अफसरों की भूमिका की जांच कराने व धार्मिक स्थलों को अवैध बताकर की जा रही कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की गई। इसके साथ ही पंचायत सहायकों की समस्या का तत्काल समाधान करने और शिक्षक भर्ती में किए गए आरक्षण घोटाले में कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान मंडल प्रभारी जयशंकर गौतम, रामनेवाज गौतम, दीनानाथ गौतम, विनोद गौतम, मोबीन अहमद, रवि प्रकाश, रामभरोसे, राजू अंबेडकर, इमरान खान, विनोद गौतम, अजय रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें