नवाबगंज (गोंडा)। बाइक से भारत भ्रमण पर निकले तमिलनाडु के मदुरई निवासी प्रोफेसर सिल्वर का स्थानीय बाजार में लोगों ने शुक्रवार को स्वागत किया। तमिलनाडु के प्रोफेसर सिल्वर (50) बाइक पर अकेले भारत भ्रमण पर निकले हैं। क्षेत्र के लोलपुर हाईवे के किनारे स्थित एक होटल पर पहुंचने पर लोगों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने बताया कि अभी तक 50 हजार किमी की यात्रा खत्म कर चुके हैं।
अभी 60 हजार किमी की यात्रा और करनी है। करीब पांच माह तक उनकी यात्रा चलेगी। जनवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजधानी में सम्मानित करेंगे। रात में विश्राम के बाद वह अपनी यात्रा दिनभर बाइक से करते हैं। गोंडा होते हुए लखीमपुर खीरी से होकर मध्यप्रदेश की सीमा में प्रवेश करेंगे। बताया कि उनका उद्देश्य भारत का बाइक पर भ्रमण कर अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करना है। गोरखपुर व अयोध्या की भूमि पर बिताये समय को अच्छा बताया। लोलपुर हाईवे के निकट पिंटू पांडेय, सचिन, अरुण, राजेश गुप्ता ने उनका जोरदार स्वागत किया।