फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: श्रीराम तो कोई श्री घनश्याम के दरबार में मनाएगा नववर्ष

Sun, 29 Dec 2024 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
 स्वामी नारायण मंदिर में बना सरोवर। -संवाद
विज्ञापन
गोंडा। नववर्ष 2025 पर जश्न की तैयारी तेज हो गई है। इस बार युवा धार्मिक स्थलों की सैर पर जाने की तैयारी कर रहे हैं। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहला नववर्ष होने से लोगों में उत्साह है। बड़ी संख्या में लोग अयोध्या जाएंगे। सालासर, बालाजी, खाटू श्याम, नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश के अलावा मधुरा-वृंदावन भी जाने की कई लोगों ने तैयारी कर ली है। इसके साथ ही छपिया के भगवान घनश्याम महाराज की जन्मस्थली स्वामी नारायण मंदिर में गुजरात से श्रद्धालु आएंगे, जिनके स्वागत में मंदिर प्रशासन तैयार है।
विज्ञापन

वर्ष 2025 का स्वागत करने का उत्साह लोगों में ऐसा है कि एक सप्ताह पहले से ही लोगों ने सैर सपाटे पर जाने की तैयारी शुरू कर दी थी। इस कारण ट्रेनों में भीड़ भी बढ़ गई है। इस कारण अधिकांश ट्रेनों में रिजर्वेशन मिलना मुश्किल हो गया है। दिल्ली, मुंबई, पुणे एवं कोलकाता सहित अन्य महानगरों में जाने के लिए ट्रेनों में सीट उपलब्ध नहीं है। कुछ लोग नेपाल जाने की तैयारी में भी हैं। जिले में पृथ्वीनाथ मंदिर, पार्वती-अरगा पक्षी विहार, तुलसीपुर के देवीपाटन मंदिर में भी नववर्ष पर लोग जाएंगे।
शहर के हाेटल भी तैयारी में जुटे
नववर्ष के उल्लास के लिए शहर के होटल भी सजकर तैयार हैं। कई होटलों में एडवांस बुकिंग शुरू भी हो गई है। होटल स्वामियों के अनुसार, 10 लोगों से लेकर 100 लोगों की पार्टी की एडवांस बुकिंग आ रही है। शहर में 20 से अधिक होटल व 50 के करीब रेस्टोरेंट हैं। इन सभी में नववर्ष पर कई पार्टियों का आयोजन किया जा रहा है। लोगों को लुभाने के लिए कई होटलों ने तो ऑफर तक निकाल दिए हैं। इसके साथ ही कई होटलों में लाइव म्यूजिक, डिक्स, अनलिमिटेड भोजन की भी व्यवस्था की गई है। रेस्टोरेंट व्यवसायी राजू सिंधी ने बताया कि नए साल की तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें