फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बार विद्युतीकरण दिखाकर 10 लाख का गोलमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। पावर कॉर्पोरेशन में एक ही गांव का दो बार विद्युतीकरण करके लाखों के गोलमाल का मामला सामने आया है। कटरा बाजार के निबिहा महापारा में यह खेल बिजनेस प्लान और सौभाग्य योजना में हुआ है। दोनों योजनाओं से काम कराकर सरकार के 10 लाख के बजट को ठिकाने लगा दिया। अब मामले की छानबीन हो रही है। अधिकारियों की साठगांठ से हुए इस खेल में सौभाग्य योजना की कार्यदायी संस्था के लोगों ने किया है। मामले की जानकारी गांव के लोगों ने दी है और अब पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारी जांच कर रहे हैं। अधीक्षण अभियंता राम स्वरूप का कहना है कि शिकायत आई है और मामले की जांच कराई जा रही है। मामला गंभीर है।
विज्ञापन

जिले के 13 हजार के करीब गावों के विद्युतीकरण की योजना वर्ष 2015 में शुरू की गई थी। शुुरुआती दौर में विद्युतीकरण का कार्य धीमा था, लेकिन उच्च अधिकारियों के दबाव बनाने के बाद वर्ष 2018 में कार्य में तेजी आई। विद्युतीकरण के दबाव को देखते हुए कार्यदायी संस्था ने फायदा उठाया और मनमाने ढंग से विद्युतीकरण कराने में हाथ की सफाई दिखाई। कटरा बाजार के निबिहा महापारा में पहले से बिजनेस प्लान से बिजली लग चुकी थी। आननफानन नई लाइन खींच दी गई और पुरानी लाइन को उतार कर बेच दिया गया। इसकी शिकायत गांव के हरिओम पांडेय ने अधीक्षण अभियंता के सामने विद्युतीकरण के खेल का खुलासा किया। बताया कि बिजली लगी होने के बाद भी लाइन बनाई गई। इसकी जानकारी गांव के कनेक्शन से किया जा सकता है। अधीक्षण अभियंता ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच के आदेश दिए हैं।
कई और गांवों के विद्युतीकरण में खेल होना तय
सौभाग्य योजना से विद्युतीकरण में कई गावों में खेल की संभावना जताई जा रही है। जिले के 13 हजार गांवों के विद्युतीकरण कराने के प्रस्तावों में भी खेल होने की आशंका जताई जा रही हैं। वहीं अभी तक 300 के करीब गांवों में बिजली की लाइन न लगाए जाने से भी सवाल खड़े हो रहे हैं। हैरानी की बात तो यह है कि कहीं खंभे लगा दिए हैं तो कहीं खंभे नहीं है लेकिन मीटर टांग कर चले गए। कई गावों में तो खंभे लगे हैं, लेकिन लाइन ही नहीं खींची। गांव के लोगों को तो बिना बिजली दिए ही बिल भी भेजा जा रहा है। ऐसी स्थिति से कई तरह के सवालों से विद्युतीकरण योजना घिरी हुई है।
विज्ञापन

विद्युतीकरण की योजना के हर बिंदु की छानबीन कराई जा रही है। उपकेंद्रों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। कटरा बाजार के मामले की जांच अधिशाषी अभियंता तृतीय को सौंपी गई है रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। -राम स्वरूप, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें