फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले भर में रोपे गए 43 लाख पौधे

विज्ञापन
फोटो-12-बलरामपुर के उतरौला में पौधरोपण करते विधायक राम प्रताप वर्मा व अन्य - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
गोंडा। वृक्ष धरती मां के गहने हैं। वृक्ष नहीं होंगे तो जीवन ही संभव नहीं है। इसलिए वृृक्षों का पालन पुत्र की भांति करना चाहिए। वन विभाग जनसहयोग से यह सुनिश्चित करे कि कोई भी रोपित पौधा सूखने न पावे। ये बातें प्रदेश के कैबिनेट मंत्री समाज कल्याण रमापति शास्त्री ने भारत छोड़ो आंदोलन की 77वीं वर्षगांठ के अवसर वृृक्षारोपण महाअभियान का शुभारंभ व गांधी उपवन की स्थापना के अवसर पर आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही। वृृक्षारोपण महाअभियान का शुभारंभ शहर से सटे वन विभाग के दुल्लापुर खालसा फार्म हाउस पर किया गया जहां पर समाज कल्याण मंत्री के साथ विधायक सदर प्रतीक भूषण सिंह, आयुक्त देवीपाटन मंडल महेंद्र कुमार, पौधरोपण अभियान की नोडल अधिकारी/सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण उत्तर प्रदेश हेकाली झिमोमी, वन संरक्षक देवीपाटन मंडल, सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने पौधे रोपित किए। इसके साथ ही जिले में विभागवार आवंटित लक्ष्य के अनुसार सभी विभागों द्वारा पौधरोपण का कार्य शुरू कर दिया गया। देर शाम तक जिले भर में 43 लाख पौधे रापने का लक्ष्य पूरा कर लिया गया।
विज्ञापन

समाज कल्याण मंत्री ने वन विभाग व जिला प्रशासन को बधाई देते हुए कहा कि जनपद गोंडा को एक ही दिन में 43 लाख चालीस हजार चार सौ अट्ठारह पौध लगाने का लक्ष्य के सापेक्ष पौधे लगवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पौधे लगाने से ज्यादा जरूरी है पौधों की सुरक्षा जिससे वे सब जीवित रह सकें। समारोह में आए हुए बच्चों का निशुल्क पौधे देने का निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि वे सब अपने घरों पर इन पौधों को जरूर लगाएं वे स्वयं विधायक सदर के साथ इन पौधों को देखने जरूर आएंगे। इस अवसर पर कमिश्नर देवीपाटन मंडल महेन्द्र कुमार ने कहा कि आज प्रदूषण देश के सामने सबसे बड़ी चुनौती बन गया है जिसे सिर्फ पौधरोपण से ही खत्म किया जा सकता है।
विधायक सदर प्रतीक भूषण सिंह ने रोपित किए जाने वाले पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगवाए जाने के अपने विधायक निधि से पचास लाख रुपए देने की घोषणा करते हुए कहा कि आज ही के दिन अंग्रेजों के खिलाफ भारत छोड़ो आंदोलन का शुभारंभ हुआ था जिसकी पावन वर्षगांठ पर जिले में 43 लाख पौधों को रोपित करने का अभियान शुरू कर प्रदूषण के खिलाफ महाअभियान का शुभारंभ हुआ है। सीडीओ आशीष कुमार ने कहा कि इस वर्ष गोंडा जिले में कुल 39 लाख 67 हजार 241 पौधे रोपित करने का लक्ष्य शासन द्वारा दिया गया है जिसके सापेक्ष 43 लाख पौधों का रोपण किया जा रहा है। उन्होंने इस बार के वृक्षारोपण की सबसे अहम बात यह है कि सभी रोपित पौधों की शत-प्रतिशत जिओ टैगिंग व अभिलेखीकरण किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त पहली बार ऐसा हो रहा है जब व्यक्तिगत लाभार्थियों को प्राथकिमता देने के साथ ही मुफ्त में पौधे दिए जा रहे हैं। डीएफओ आरके त्रिपाठी व एसडीओ वन एसपी सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन एसडीओ एसपी सिंह ने किया। इस दौरान डीपीआरओ घनश्याम सागर, जिला समाज कल्याण अधिकारी मोतीलाल, डीसी मनरेगा हरिश्चन्द्र प्रजापति, समाज कल्याण मंत्री के प्रतिनिधि वेद प्रकाश दूबे, विधायक प्रतिनिधि अजय सिंह, अनुपम मिश्र, ग्राम प्रधान दुल्लापुर व अन्य अधिकारी तथा ग्रामीण रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें