फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: रामगढ़ प्रधान को कारण बताओ नोटिस

Sat, 21 Feb 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने करनैलगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत रामगढ़ की प्रधान सुमन सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही 15 दिन के भीतर स्पष्टीकरण तलब किया है। संतोषजनक जवाब न देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन



इस मामले में उमानाथ शुक्ला ने 23 अगस्त 2024 को नोटरी शपथ पत्र प्रस्तुत किया था। प्रारंभिक जांच में प्रधान और सचिव को दोषी पाया गया था। उन्हें 30 जुलाई को कठोर चेतावनी दी गई थी। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद 24 जनवरी को कलेक्ट्रेट सभागार में दोबारा सुनवाई हुई। इस दौरान पता चला कि 661275 रुपये की शासकीय क्षति की गई है।


जांच टीम ने प्रधान सहित कई अधिकारियों को शासकीय क्षति के लिए दोषी ठहराया है। ग्राम प्रधान सुमन सिंह से 220425 रुपये की वसूली की जाएगी। तत्कालीन दो सचिव से 134756.33 और 60888.57 रुपये के साथ ही तत्कालीन अवर अभियंता से 220425 रुपये की वसूली होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें