फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: करनैलगंज, वजीरगंज व नगर क्षेत्र के बीईओ को कारण बताओ नोटिस

Fri, 05 Sep 2025 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा।
विज्ञापन

प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट, कस्तूरबा गांधी विद्यालय में एक पेड़ मां के नाम 2.0 राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया जा रहा है। इसमें बच्चों का उनकी मां के साथ फोटो भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के पोर्टल पर स्कूलों से अपलोड किया जाना है। इस अभियान में प्रदेश में खराब रैंकिंग को देखते हुए जिले के तीन खंड शिक्षाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
स्कूल शिक्षा महानिदेशक कंचन वर्मा की ओर से खराब प्रदर्शन वाले जिलों की सूची जारी की गई है। इसमें प्रदेश के 62 शिक्षा क्षेत्र खराब प्रदर्शन को लेकर चिह्नित किए गए हैं। सूची में गोंडा के करनैलगंज, वजीरगंज व नगर क्षेत्र शामिल हैं। राष्ट्रव्यापी अभियान में इनकी प्रगति बेहद खराब पाई गई है। महानिदेशक ने बीएसए से आठ सितंबर तक खंड शिक्षाधिकारियों के जवाब के साथ रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

देवीपाटन के एडी बेसिक रामसागर पति त्रिपाठी का कहना है कि मंडल के सभी बीएसए को अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। साथ ही समीक्षा बैठक भी की गई है। उन्होंने बताया कि अभियान को गति मिली है। अभियान में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

स्कूलों से जनरेट हो रहा प्रमाणपत्र
बीईओ मुख्यालय आरके सिंह ने बताया कि बीते पांच जून से 30 सितंबर के बीच एक पेड़ मां के नाम-2.0 अभियान चलाया जाएगा। बेलसर ब्लॉक के कुल 220 विद्यालयों में से 108 विद्यालय एक पेड़ मां के नाम लगवाने के बाद फोटो पोर्टल पर अपडेट कर चुके हैं। प्रगति लाने के लिए प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही बेलसर ब्लॉक शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें