गोंडा के चौक बाजार में नव वर्ष की शुभकामनाओं के लिए सजी फूलों की दुकान।
- फोटो : GONDA
गोंडा। नए वर्ष 20222 के स्वागत में शहर में बुके के साथ ही केक की दुकानें सज गई हैं। लोगों नए वर्ष की एक दूसरे को बधाई देने के लिए बुके की खरीददारी करेंगे। इसके साथ ही केक काटकर नए वर्ष का जश्न मनाएंगे। कुछ लोगों ने नए वर्ष की शुरूआत मंदिर में देवी देवताओं के दर्शन के बाद करने का फैसला लिया है।
शहर के पीपल तिराहे पर बुके की तकरीबन आधा दर्जन से अधिक दुुकानें सजी हैं। इसके साथ ही दुखहरनाथ मंदिर के पास भी सात दुकानों को बुुके से सजाया गया है। यहां दो सौ रुपये से लेकर 1500 रूपये तक के बुके दुकानों पर बिक्री के लिए सजाए गए हैं।
चौक बाजार में बेकरी की दुकानों पर चाकलेट से लेकर अलग-अलग टेस्ट के केस सजाए गए हैं। ढाई सौ रुपये लेकर पांच हजार रूपए तक के केक दुुकानों पर बिक्री के लिए तैयार हैं। खुराना बेकर्स के सनी खुराना ने बताया कि नए वर्ष में केक की बिक्री बढ़ने की काफी उम्मीद है।
इसलिए हर तरह के केक तैयार किए गए हैं। इनमें मिडिल क्लास के लोगों समेत धनाढ्य लोगों के लिए भी केक बनाए गए हैँ। जानकी नगर के रहने वाले कौशल उपाध्याय ने बताया कि नए वर्ष की शुरूआत शनिवार को हो रही है। इसलिए मंदिर में हनुमान के दर्शन पूजन के बाद नए वर्ष के पहले दिन की शुरूआत की जाएगी।