फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: क्रिकेट में शंभूपुरवा और कुश्ती में विश्वनाथ विजयी

Mon, 25 Nov 2024 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
 इटियाथोक के कठौव्वा में कबड्डी खेलते ​खिलाड़ी। -संवाद
विज्ञापन
गोंडा। कठौवा खेल महोत्सव में दूसरे दिन रविवार को भी खिलाड़ियों ने दम दिखाया। क्रिकेट में कठौवा को हराकर शंभूपुरवा की टीम विजयी रही। कुश्ती में विश्वनाथ ने सुनील को पटकनी दी।
विज्ञापन

इटियाथोक के कठौवा में आयोजित वार्षिक खेल महोत्सव के दूसरे दिन की शुरुआत क्रिकेट प्रतियोगिता से हुई। फाइनल मैच कठौवा व शंभूपुरवा की टीमों के बीच हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कठौवा की टीम ने आठ ओवर में 80 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए शंभूपुरवा ने चार विकेट से जीत दर्ज की। कप्तान दिनेश ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 33 रन व अमन ने 28 रन बनाए।
1500 मीटर दौड़ में रघुवीर प्रथम, अजय यादव द्वितीय व सौरभ दुबे तृतीय स्थान पर रहे। चित्रकला में रोशनी प्रथम, मो. अतीक द्वितीय व आवेश तृतीय स्थान पर रहे। कुश्ती में विश्वनाथ प्रथम व सुनील कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। फ्री स्टाइल कुश्ती में सत्यम प्रथम तथा शशिशेखर द्वितीय स्थान पर रहे। अंत में सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान बृजनाथ तिवारी, रामदेव मिश्र, राजेश तिवारी, अरुण तिवारी, मनीष शुक्ला, विनय शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें